DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खिलाड़ियों का मोबाइल चुराने वाला 6 महीने बाद पकड़ाया, निकला कोरोना पॉजिटिव, गेम खेलने के लिए मोबाइल को भांजे को देकर आया था

बालोद– पुलिस ने सोमवार को ग्राम कन्नेवाड़ा के रहने वाले एक मोबाइल चोर आरोपी देवेंद्र लावत्रै उम्र 32 साल को गिरफ्तार किया। जो जेल भेजने से पहले मुलाहिजा के दौरान जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। आरोपी ने 15 जुलाई को अपने गांव के ही खेल मैदान के पास फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ियों के बैग से मोबाइल चुराया था। बैग में बहुत सारे मोबाइल थे। जिसमें से 2 महंगे मोबाइल को ही छांट कर आरोपी ले गया था और इस मोबाइल को अपने भांजे को नारायणपुर में देकर आया था। जो गेम खेलने का शौकीन है। साइबर सेल के जरिए बालोद पुलिस नम्बर ट्रेस करती रही। और फिर पता चल गया कि मोबाइल नारायण पुर में है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया व मोबाइल नारायणपुर से बरामद किया गया। केस की विवेचना कर रही बालोद थाने की महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी ने बताया आरोपी ने गांव के रहने वाले प्रार्थी प्रवीण कुमार व एवन संदीप का मोबाइल चुराया था।

You cannot copy content of this page