DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पाकुरभाट में पुलिस ने मारी रेड, दुकान में रखे थे 120 पव्वा शराब, आरोपी को जेल

बालोद। अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज आनंद छाबड़ा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भगत, थाना प्रभारी बालोद एवं एस.डी.ओ.पी कार्यालय बालोद के नेतृत्व में एक संयुक्त विशेष टीम तैयार किया गया है। प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भगत के द्वारा शहर में पेट्रोलिंग करते समय सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पाकुरभाट में एक व्यक्ति अपने दुकान में अधिक मात्रा में शराब रखकर शराब बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना पर ग्राम पाकुरभाट में रेड कर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पूछने पर अपना नाम सागीर उर्फ सगीरूद्दीन पिता बशीरूद्दीन उम्र 58 साल पाकुरभाट थाना व जिला बालोद बताया। जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल 120 नग कुल 21.600 ब्लक लीटर कीमती 9600 को बरामद कर थाना बालोद में अप.क्र 218 / 2023 धारा 34 ( 2 ) क आबकारी एक्ट कायम किया कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

You cannot copy content of this page