DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिस मार्ग पर सड़क हादसे में हुई थी 11 मौतें, वहीं पर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,69 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 10,700 रू. वसूला गया जुर्माना

यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को गुलाब फुल देकर किया गया सम्मानित

बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का करे सम्मान मालवाहक वाहन में सवारी बैठाकर न चलाएं चारपहिया वाहन

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्षन में श्री बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में ब्लैक स्पॉट क्षेत्र बालोदगहन जगतरा गुरूर क्षेत्र में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना एवं यातायात नियमों से आम जनों को जागरूक करना है। दिनांक 12.05.2023 को कुल 69 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 10,700 रू. समन शुल्क वसूल किया गया

यातायात पुलिस बालोद के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने एवं पालन करने वालें चालकों को गुलाब फुल भेंट किया गया, इस गुलाब फुल भेंट कार्यक्रम का उद्देष्य यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ता को अपनी गलती में शर्मीन्दगी महसूस कराना एवं यातायात नियमों के पालन करने वाले चालकों के उत्साहवर्धन कर उन्हे सम्मानित करना है। यातायात बालोद पुलिस द्वारा लगातार लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही किया जा रहा साथ ही साथ समझाईश भी दिया जा रहा है।

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे, यातायात नियमों का पालन करे। मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

You cannot copy content of this page