DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उछल-कूद करते पेड़ से गिरा ये बंदर, कमर में आई मोच, झुंड छोड़कर भागे तो इन लोगों ने की मदद!

बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम सांकरा ज में बुधवार को पुराने ग्रामीण बैंक परिसर के पास एक पेड़ से काफी ऊंचाई से गिरकर बंदर घायल हो गया। इस घटना में बंदर के कमर में अंदरूनी चोट आई थी।

जिससे वह चल नहीं पा रहा था। घटना की जानकारी गांव के युवकों को हुई तो उन्होंने तत्काल पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एआर खान को सूचना दी। डॉक्टर सहित सहयोगी मौके पर पहुंचे और बंदर का इलाज शुरू किया गया। इंजेक्शन लगाया गया। जिसके कुछ देर बाद बंदर ने राहत महसूस की। घटना के बाद बंदरों का झुंड उसे छोड़कर यहां से चला गया था। पशु चिकित्सा विभाग ने बंदर को निगरानी में रखा था। फिर बाद में उसे वन विभाग बालोद के सुपुर्द किया गया। इस घटना के बाद बंदर की सेवा में शुभम ठाकुर, ग्रामीण अश्वनी उर्वशा, भूपेंद्र चुरेंद्र, नुनकरण चुरेंद्र, जितेंद्र, कौशिक ठाकुर, कुंदन, बालक साहू, शैलेंद्र दुबे आदि का जुटे हुए थे।

You cannot copy content of this page