DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लड़की की शादी तुड़वाने के लिए मंगेतर को भेज रहा अश्लील मैसेज ,बालोद पुलिस ने दर्ज किया केस

बालोद। बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम घुमका में एक लड़की द्वारा थाने में रिपोर्ट लिखवाई गई है कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मंगेतर को उनके बारे में अश्लील मैसेज भेजा जा रहा है। लड़की की शिकायत पर बालोद पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गैंदसिंह ठाकुर ने बताया कि पीड़िता लड़की की सगाई हो गई है।

शादी होने वाली है। रिश्ता तय होने के बाद रिश्ता तोड़वाने के इरादे से अज्ञात आरोपी द्वारा उनकी मंगेतर को अश्लील मैसेज किया जा रहा है। परेशान होकर लड़की ने पुलिस में शिकायत की है। नंबर ट्रेस कर आरोपी के बारे में पता तलाश किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page