DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क हादसे से आक्रोशित सम्बलपुर वासियों ने किया चक्काजाम, कार की टक्कर से बाइक सवार की हुई है मौत

डौंडीलोहारा। सम्बलपुर में दुर्घटना के विरोध में ग्रामीणों ने गुरुवार को राजनांदगांव मार्ग पर चक्काजाम किया। एक कार ने बाइक को बुधवार की शाम को टक्कर मारी थी

जिसमें एक व्यक्ति नकुल पटेल की मौत हो गई। मृतक नकुल पटेल के घर पर विवाह उत्सव था जो इस हादसे के बाद मातम में बदल गया।

हादसे में अन्य घायलों रामायण व उत्तम पटेल को प्राथमिक उपचार कर इलाज के लिऐ बाहर रेफर किया गया है।

आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा जाम की जाने पर मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एस डी एम लोहारा मनोज मरकाम, तहसीलदार दीपिका देहारी ग्रामीणों को मनाने में जुटे थे।
ग्रामीण पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते रहे। इस प्रदर्शन से दर्जनों गाड़ियां जाम में घंटो तक फसी रही।

You cannot copy content of this page