DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल केंद्र पटेली में प्रधान पाठक एवं शिक्षकों की हुई बैठक..

बालोद। आज 3 मई बुधवार को विकासखंड डौंडी के समस्त संकुल केंद्रों के साथ साथ संकुल केंद्र पटेली में भी समस्त प्राथमिक माध्यमिक शालाओ के प्रधान पाठक एवं शिक्षकों की आवश्यक बैठक सम्पन्न हुए।
संकुल समन्वयक बसंतमनी साहू ने बताया उच्चकार्यालय से जारी विभिन्न दिशा निर्देश के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रधान पाठक एवं शिक्षको को बैठक में आमंत्रित किया गया था।
प्रमुख रूप से बच्चो को शिक्षा से जोड़े रखने ग्रीष्मावकाश में स्थानीय युवा एवं जन समुदाय के सहयोग व शिक्षको के मार्गदर्शन से प्राथमिक विद्यालय स्तर पर समर क्लास, कैम्प के रूप से संचालित करना है। इसमें एफ एल एन व अँगना माँ शिक्षा एवं छलांग की साप्ताहिक गतिविधियाँ कराया जाना है।
इसी तरह शत प्रतिशत बच्चो का निःशुल्क ऑनलाइन जाती प्रमाण पत्र बनाया जा रहा इसमें गति लाया जावे, नवप्रवेशी बच्चो के पालको से सम्पर्क जाती-निवासी प्रमाण पत्र बनाने के दिशा में रुचि पैदा करें।
विद्यालयो में मरम्मत सम्बंधित कार्य का अवलोकन एवं फोटोग्राफी, चिन्हाकित बालवाड़ी-व्यवसायिक शिक्षा हेतु शालाओ में क्रियान्वयन,शाला की मदवार उपयोगिता प्रमाण पत्र, विद्यालय आरम्भ के पूर्व आवश्यक मरम्मत कार्य- पँजियो का संधारण पूर्ण कर लिया जावे। एवं समय समय पर उच्चकार्यालय द्वारा चाही जाने वाली जानकारी निर्धारित समय पर प्रेषित की जावे।
इसी तरह अन्य समसामयिक विषयो में सारगर्भित चर्चा करते हुए पालन करने की बात हुई।
आज के बैठक में प्रमुख रूप से जे एल भुआर्य संकुल प्रभारी-पटेली, बी एल निषाद, जे एल मसियारे, सन्ध्या कुलदीप, यश्वनी सेन, त्रिवेणी चौरका, गोपिका राजपूत, कु विद्या भुआर्य , सोमेश्वर कोर्राम, देवकुमार ठाकुर , पुष्पा कुर्रे, आसीम भुशाखरे सहित समस्त प्रधान पाठक एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही। इस सत्र की प्रथम बैठक आयोजन में बीईओ- जे एस भारद्वाज, बी आर सी सी- सच्चिदानंद शर्मा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

You cannot copy content of this page