DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बोरे बासी तिहार: श्रमिकों के सम्मान में कचांदुर, अर्जुन्दा, बोरगहन और मार्री में सामुहिक रूप से खाया गया बोरे बासी, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा – सारे पोषक तत्व होते हैं बोरे बासी में

बालोद। आज श्रमिकों के सम्मान में गुंडरदेही विधानसभा में बोरे बासी तिहार मनाया गया। संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद के साथ सैकड़ों लोगों ने नगर पंचायत कचांदुर, अर्जुन्दा, बोरगहन और मार्री में सामुहिक रूप से बोरे बासी का स्वाद लिया। खट्टा भाजी, कांदा भाजी, टमाटर और जिर्रा की चटनी, मुनगा-बड़ी, मिर्ची-प्याज के साथ बोरे बासी तिहार का ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने आनंद उठाया। इस दौरान संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि यह हमारा प्रिय भोजन है। इसमें सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बासी खाने के बाद अलग ही आनंद की अनुभूति होती है। छत्तीसगढ़ के पुराने गीत और कविताओं में बासी की महत्ता बताई गई है। यह हमारे संस्कृति का बहुत बड़ा हिस्सा है। लेकिन इसे सम्मान दिलाने का काम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया है। आज हमारे किसानों के साथ बड़े-बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि बासी खाकर किसान-मजदूर का सम्मान रख रहे हैं।
कार्यक्रम में श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, सोना देवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, कोदूराम दिल्लीवार जिला अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, संयुक्त महामंत्री क्रांति भूषण साहू सहित देवरी एवं समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसी, कांग्रेसजन, नगरवासी सहित ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page