DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली ब्रेकिंग: मोटर सायकल व कार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 4 लाख के एक स्कार्पियो कार व पांच मोटर सायकल बरामद

बालोद। दल्ली राजहरा पुलिस ने कार और बाइक चुराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिनसे 4 लाख के कीमत के वाहन बरामद हुए हैं।
प्रार्थी मोहम्मद शकील खान पिता सैनुल खान उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 राजहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इनका बाबा बाडी वर्क्स का दुकान है, दिनांक 23.04.2023 को सुबह करीबन 10.00 बजे सोहेल हैदर फारूकी अपने स्कार्पियो कार सीजी 04 डीबी-8577 कीमती 3,00,000 रुपये को मरम्मत के लिये बाबा बाडी वर्क्स शाप लाया था, जिसका मरम्मत कार्य बाद स्कार्पियो वाहन को अपने दुकान के सामने खड़ा किया था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध धारा 379 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण सदर के माल मुल्जिम पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति कार एवं मोटर सायकल की बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर संदेही आरोपी गब्बुद्दीन खान उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 23 राजहरा हाल पता सलिया पारा भानुप्रतापपुर जिला कांकेर को अभिरक्षा में लेकर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी गब्बुद्दीन अली से पुछताछ किया गया। जो प्रकरण में चोरी गये स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 04 डीबी 8577 कीमती 3,00,000 रूपये को बाबा बाडी वर्क्स शाप राजहरा के सामने से चोरी कर भानुप्रतापपुर ले जाकर अपने निवास में रखा था।

इसके अलावा 01. एक नग बजाज कंपनी का पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एएन- 8224 कीमती 25,000 रूपये को नेहरू नगर भिलाई से चोरी कर रियाज आटो सर्विस रेल्वे स्टेशन के पास मरम्मत के लिये दिया था, 02 मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस कमांक सीजी 07 ए 7988 कीमती 20,000 रूपये को संबलपुर मुर्गा बाजार से चोरी कर थाना डौण्डी क्षेत्र के ग्राम पिच्चेटोला में किराना दुकान के पास रखा था, 03 मोटर सायकल हीरो होण्डा सीजी 19 बीके 1032 कीमती 20,000 रूपये को बिजली आफिस चिखलाकसा के पास से चोरी कर भानुप्रतापपुर रेल्वे स्टेशन के पास रखा था 04. एक बिना नम्बर का हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकल कीमती 15,000 रूपये को हास्पिटल सेक्टर दल्लीराजहरा से चोरी कर भानुप्रतापपुर मे देवार पारा पीपल झाड़ के पास छोड़े थे, 05 मोटर साइकिल हीरो होण्डा एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 19 बीजी- 0922 कीमती 20,000 रूपये को रेल्वे स्टेशन दल्लीराजहरा से चोरी कर अपना ढाबा कुसुमकसा के सामने खड़ा किया था। उपरोक्त चोरी गये स्कार्पियो वाहन एवं मोटर सायकल जुमला कीमती 4,00,000 रूपये को आरोपी द्वारा रखे गये स्थान से आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना, चोरी गये मशरूका की जप्ती कार्यवाही तथा आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सहायक उपनिरीक्षक नंदकिशोर सिन्हा, प्रधान आरक्षक अश्वनी दिल्लीवार, आरक्षक एसकुमार तारम, रविकुमार यादव, भूपेन्द्र हरदेल, अजय माहला, सुरेन्द्र देशमुख, जीवन नाग, प्रमोद निषाद की सराहनीय भूमिका रही है।

इलाके की ये खबर भी पढ़े

You cannot copy content of this page