फिर सामने आई नेशनल हाईवे विभाग की लापरवाही : अरमुरकसा में सड़क से नीचे हुई बस्ती, नहीं बनी नाली, घरों में भरा बरसाती पानी, जनपद सदस्य संजय बैस ने दी आंदोलन की चेतावनी



बालोद/दल्लीराजहरा। नेशनल हाइवे सड़क निर्माण कार्य जो चल रहा है उसमें लोगो को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बेमौसम बारिश से लोगो के घरों में पानी घुस जा रहा है। नया मामला ग्राम पंचायत अरमुरकसा में सामने आया। जहां के लोगो के लिए ये आफत की बारिश हो गया है। लोगो को अपने घरों से रात भर पानी निकालने के लिए चिंता होती रही। क्षेत्र के जनपद सदस्य संजय बैस मौके पर उपस्थित होकर लोगो के मदद के लिए स्वयं अपने साथियों के साथ पानी को बाहर निकालने के लिए जुटे रहे। जनपद सदस्य संजय बैस ने बताया मैं नेशनल हाइवे के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया था कि अरमुरकसा की सड़क बस्ती से ऊंचा हो गया है। पानी निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं है। नाली निर्माण करना बहुत आवश्यक है। पर ध्यान नहीं दिए। जिसके परिणाम स्वरूप पूरे अरमुरकसा के लोगो को परेशानी हो रही है। संजय बैस ने कहा नेशनल हाइवे के अधिकारी और ठेकेदार को सिर्फ अपनी सड़क बनाने से मतलब है लोगो के समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। नेशनल हाइवे के लोग यथा शीघ्र निराकरण नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दिए है। जनपद सदस्य संजय बैस के साथ सरपंच सरोज बाई मनीष जेठवानी एवम ग्राम वासी चैन सिंग पुरुषोत्तम गंगदेव पतिराम संतानु स्वरूप प्रेम दयाल आशो बाई सावन बाई आदि मौजूद रहे। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर से भी मामले को संज्ञान में लेने का निवेदन किया है।

You cannot copy content of this page