DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रजनी वैष्णव बनी छत्तीसगढ़ लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय सचिव

बालोद। बालोद विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक ग्रेड 2 पर पदस्थ रजनी वैष्णव शर्मा को छत्तीसगढ़ लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा महिला प्रकोष्ठ प्रांतीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। वहीं प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने पर बालोद के लिपिक संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया और उन्हें शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि लगातार रजनी वैष्णव शर्मा लिपिक संघ में सक्रिय रही है। संघ की समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन को अवगत कराने से लेकर आंदोलन में भी उनकी महिलाओं को एकजुट करने में अच्छी खासी भूमिका रही है। वे इसके पहले लिपिक संघ की ब्लाक महिला सचिव भी थी। उनके बेहतर कार्यों को देखते हुए अब उन्हें प्रांत स्तर पर पद दिया गया है। इससे बालोद लिपिक संघ का भी कद बढ़ गया है। इस उपलब्धि पर खासतौर से छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला बालोद के अध्यक्ष राजेश घोड़ेसवार, एमके चंद्राकर, पूनम साहू, सलमान, संदीप दुबे, दीप्ति पांडेय, राजा, प्रेमलाल गंगवंशी, जितेंद्र सोनी, मनीष साहू, तारक देशमुख, दीपक यादव सहित कई लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई दी और नियुक्ति पर हर्ष जताया। ज्ञात हो कि लिपिक संघ के संगठन की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ समाज सेवा में भी रजनी वैष्णव शर्मा सक्रिय रहती है। उन्होंने प्रांत स्तर पर महिला सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि दिए गए दायित्व का वे पूरा निर्वहन करेंगे और संगठन को सक्रिय रखने के साथ ही महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी काम करेंगे।

बालोद से इन्हें भी मिला प्रांतीय कार्यकारिणी में जगह

बालोद में पदस्थ लिपिक संघ के पदाधिकारियों को भी प्रांतीय स्तर की कार्यकारिणी में जगह मिली है। जिसके तहत महेश राम पिस्दा निर्वाचन पर्यवेक्षक कार्यालय कलेक्टर बालोद जिला बालोद को प्रांतीय कार्यालय सचिव बनाया गए है। कृष्ण कुमार उके सहायक ग्रेड 2 कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी बालोद को प्रांतीय कार्यालय सचिव, संतोष देशमुख सहायक ग्रेड 2 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद को प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

You cannot copy content of this page