DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व सांसद राजनांदगांव अभिषेक सिंह आएंगे कल बालोद, इस मुद्दे को लेकर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

बालोद – जिला भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने यह जानकारी दी  है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के हित में कृषि संशोधन विधेयक बिल 2020 लोकसभा एवं राज्यसभा में बहुमत से पास हुआ। जिसका वामपंथी आप पार्टी व कांग्रेस पार्टी द्वारा राजनितिकरण कर लाभ लेने विरोध कर किसानों को दिग्भ्रमित करते हुए देश का माहौल खराब कर रही है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज युवा नेता व राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एक दिवसीय प्रवास पर 14 दिसम्बर शाम 4 बजे बालोद जिला भाजपा कार्यालय में रहेंगे ।तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कृषि विधेयक बिल 2020 के संबंध में जानकारी देंगे। इस अवसर पर बालोद जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता गण जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे। 

You cannot copy content of this page