DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर 29 अप्रैल को किया जाएगा रेबीज रोधी टीकाकरण सह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पालतू एवं बेसहारा श्वानों में किया जाएगा निःशुल्क टीकाकरण

बालोद।
पशु चिकित्सा विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर 29 अप्रैल को रेबीज रोधी टीकाकरण सह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालय बालोद स्थित टाॅउन हाॅल में 29 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 08 बजे से 11 बजे तक पालतू एवं बेसहारा श्वानों में निःशुल्क रेबीज रोधी टीकाकरण किया जाएगा। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि टीकाकरण का उद्देश्य रेबीज रोग का नियत्रंण एवं उन्मूलन कर रेबीज रोग से होने वाले मानव एवं पशुधन की स्वास्थ्य सुरक्षा एवं रेबीज रोधी टीकाकरण हेतु जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना है।

You cannot copy content of this page