DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आम आदमी पार्टी ने की छत्तीसगढ़ में नई कार्यकारिणी की घोषणा, करीब 900 पदाधिकारी किए गए नियुक्त

बालोद जिला कमिटी में हुआ बड़ा बदलाव,बालोद जिला के कई नेता प्रदेश कमिटी में शामिल

नई कार्यकारिणी में महिलाओं और युवाओं को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी, प्रदेश प्रभारी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

बालोद (छत्तीसगढ़) – छत्तीसगढ़ में आप पार्टी के पुर्नगठन को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने प्रदेश की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया। उन्होंने नई कार्यकारिणी में लगभग 900 से अधिक नव नियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में आम आमदी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। हमें छत्तीसगढ़ जनता पर पूरा विश्वास है। दिल्ली और पंजाब में भी जनता ने “आप” पर विश्वास जताया। दो राज्यों में हमारी सरकार बनी है।

संजीव झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। हमारे सभी क्रांतिकारी पदाधिकारी-कार्यकर्ता बहुत ही मजबूती के साथ काम कर रहे हैं। अभी पार्टी के सदस्यता महाअभियान में छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर लोग जुड़े हैं। बड़ी संख्या में युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की है। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक-एक पदाधिकारी-कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर एक-एक लोगों से मुलाकात करेंगे और आम जनता के मुद्दे को उठाएंगे।

आम आदमी पार्टी बालोद जिला अध्यक्ष कमलकांत साहु को प्रदेश स्तर पर जिमेदारी दी गई,उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया,साथ ही बालोद जिले में कई बदलाव करते हुए,पूर्व जिला सचिव चोवेंद्र साहु को जिला अध्यक्ष बनाया गया,साथ ही पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष रहे विनय गुप्ता को जिला सचिव बनाया गया,साथ ही जिला सह सचिव की जिमेदारी पूर्व प्रत्याशी (डौंडी लोहारा) रहे युगल किशोर रात्रे बने,जिला उपाध्यक्ष डोमेंद्र साहु बने,जिला कोषाध्यक्ष बालक साहु बने,वहीं महिला विंग जिलाध्यक्ष की ज़िमेदारी डॉली साहू को दिया गया,जिला इवेंट इंचार्ज गैंद लाल सिन्हा बने,जिला कार्यलय प्रभारी डॉक्टर गुमान साहु बने,सोशल मीडिया के जिला प्रभारी के रूप में पारसमणि साहु को जिमेदारी दी गई,वहीं ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू बने,साथ ही पूर्व में रहे जिला मीडिया प्रभारी पंकज जैन, जो की शिक्षा क्रांति आंदोलन करने वाले नामी युवा नेता के रूप में पूरे बालोद जिला में जाने पहचाने जाने वाले नेता को पुनः जिला मीडिया प्रभारी की जिमेदारी सौंपी गई।विगत समय से सभी पार्टी के प्रति सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते हुए कर्मठ रूप से परिश्रम कर रहे थे जिन्हे पार्टी ने जिमेदारी सौंपी।

प्रदेश प्रभारी संजीव झा कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को मॉडल गवर्नर, शिक्षा, रोजगार, भ्रष्टाचार, स्कूल, अस्पताल, पंजाब और दिल्ली के मॉडल को बताएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान की बात करते हैं, लेकिन वह सिर्फ पेपर में ही दिखता है। आधे नरवा घुरवा पेपर में हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्टेट गवरमेंट आम जनता के शोषण का काम कर रहे हैं। मैं 33 राज्यों में गया, लेकिन मुझे कहीं नहीं मिला जो गोबर बेचकर करोड़पति बना हो।

प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। आम आदमी पार्टी में अनुभवी महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से प्रदेश की मौजूदा भूपेश सरकार और बीजेपी से परेशान-त्रस्त हो गई है। ऐसे में प्रदेश में छत्तीसगढ़ की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम सिर्फ विकास की राजनीति करते हैं। अन्य पार्टियां आज विकास विरोधी हैं, जो समाज को आपस में बांटने का काम करते हैं। कांग्रेस और भाजपा के लूटने की सरकार से आम आदमी पार्टी निजात दिलाएगी।
पंकज जैन
जिला मीडिया प्रभारी बालोद


आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

शिक्षा क्रांति आंदोलन कर गरीब बच्चो के लिए हमेशा जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले युवा नेता पंकज जैन,पुनः जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए।

You cannot copy content of this page