DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बरही में रीपा के तहत शुरू हुआ बालोद जिले का पहला पशु आहार इकाई,जिला पंचायत सभापति धनेश्वरी सिन्हा ने किया शुभारंभ, पशुपालकों को होगा फायदा

बालोद। ग्राम बरही में कैटल फीड यानी पशु आहार इकाई शुरू किया गया है। शासन की रीपा प्रोजेक्ट के तहत इस इकाई में बुधवार से उत्पादन शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत सभापति धनेश्वरी सिन्हा ने किया। इस दौरान सरपंच कांति मानिकपुरी ,पशु विभाग के समस्त डॉक्टर एवं जनपद पंचायत बालोद के सीईओ पितांबर यादव, गौठान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा, कैटल फीड इकाई के समस्त सदस्यगण और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

जिला पंचायत सभापति श्रीमती सिन्हा ने बताया पशु आहार भोजन श्रृंखला में महत्वपूर्ण कड़ी अदा करते है। पशुओ हेतु कम कीमत पर प्रोटीन, ऊर्जा तथा खनिज पदार्थो की संतुलित मात्रा प्रदान करते है। पशु आहार की माँग पशु उत्पाद की माँग पर निर्भर रहती है, जब नागरिको की आय के स्रोतों में वृद्धि होती है तब वे अधिक मात्रा में पशु उत्पादो का उपभोग करते है जो की पशु आहार की माँग बढ़ने में सहायक होती है। भारत में पशु आहार उद्योग बड़े उत्पादक समूहों के साथ साथ स्थानीय कुटीर उद्योग के रूप में भी प्रचलित है। पशु आहार कुटीर उद्योग को अपनाकर स्वरोजगार के इच्छुक ग्रामीण आत्मनिर्भर बन सकते है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसके तहत बरही में कैटल फीड इकाई शुरू की गई। जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि बालोद जिले में अब तक की स्थिति में सिर्फ एक ही कैटल फीड इकाई है। इससे जिले भर के पशु पालकों को भी भरपूर लाभ मिलेगा।

You cannot copy content of this page