DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना के चलते बदला कार्यक्रम-इस बार इस तरह से होगा बालोद शहर में घासीदास जयंती का आयोजन, देखिए क्या है तैयारी

बालोद। जिला सतनामी समाज द्वारा इस बार कोरोना के चलते हुए जिला स्तरीय घासीदास जयंती कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले जहां शोभायात्रा में झांकी, पंथी नृत्य सहित लोग पैदल चलते थे। वहां पर इस बार बाइक रैली का आयोजन होगा। पंथी नृत्य रैली में नहीं शामिल होगा, ना झांकी होगी। समाज के युवाओं द्वारा बाइक रैली निकालकर शहर में सतनाम संदेश शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। जिला सतनामी समाज के संरक्षक अश्वन बारले निवासी पड़कीभाट ने बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी जिला सतनामी समाज बालोद के तत्वाधान में संत शिरोमणि गुरुघासीदास जयंती के अवसर पर सतनाम संदेश शोभा यात्रा का आयोजन 16 दिसम्बर बुधवार को सुबह 11 बजे से किया जा रहा है। जिसमें युवा प्रकोष्ठ द्वारा मोटर सायकिल रैली निकाला जा रहा है। रैली सतनाम भवन आमापारा बालोद से निकलेगी। उन्होंने अधिक से अधिक मोटर सायकिल में आने की अपील की है। रैली के बाद सतनाम भवन में कार्यक्रम होगा।

You cannot copy content of this page