DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

24 अप्रैल को समस्त तहसीलदार – नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहकर करेंगे हड़ताल, 1 मई से अनिश्चितकालीन आंदोलन, जानिए वजह

बालोद। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के द्वारा अपने 13 सूत्रीय मांगो को लेकर दिनांक 19 अप्रैल 2023 से 23 अप्रैल 2023 तक काली पट्टी बाँधकर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे। ऐसा कर अपनी जायज मांगो की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट किया गया, किन्तु शासन के द्वारा छत्तीसगढ़ कनिष्ट प्रशासनिक सेवा संघ के द्वारा 13 सूत्रीय मांगो को संज्ञान में नही लिया गया। जिसके कारण राज्य के सभी तहसीलदार – नायब तहसीलदार 24 अप्रैल को सामूहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। यदि शासन के द्वारा छत्तीसगढ़ कनिष्ट प्रशासनिक संघ की जायज मांगो को नही मानता है तो दिनांक 01 मई (विश्व मजदूर दिवस) से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे।

क्या है मांगे

छत्तीसगढ़ कनिष्ट प्रशासनिक सेवा संघ का 13 सूत्रीय मांगों मे प्रमुख मांग – वेतन विसंगति ,नायब तहसीलदारों को राजपत्रित का दर्जा, तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति, संसाधनों की पूर्ति जैसे अन्य प्रमुख मांगों को बताते हुए कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ से जुड़े अधिकारी गणों की समस्याओं को भी साझा किया है और छ.ग. शासन से मांगों को पूरी करने हेतु निवेदन किया है।

संबंधित खबर जरूर पढ़ें

बालोद जिले की ये खबरें भी पढ़ें दिए हेडिंग्स पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page