DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगरीय निकाय क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन के संचालित समस्त योजनाएं आम नागरिकों के हित में : लोकेश्वरी गोपी साहू

बालोद/ डौंडीलोहारा। नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ने शासन से मांग की है कि छत्तीसगढ़ के समस्त नगरीय निकाय में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना जैसे अन्य योजनाएं आम नागरिकों के हित के में शुरू की जाए।

जिससे सभी नागरिकों को नगरीय क्षेत्र में भी रोजगार गारंटी जैसे योजना का लाभ आने वाला समय में आम नागरिकों को मिल सके। इसके लिए स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया और डॉ शिव कुमार डहरिया नगरीय निकाय मंत्री से विनम्र अपील करते हुए मांग की गई कि आने वाले समय में नगरीय क्षेत्र में भी रोजगार गारंटी जैसे योजना संचालित की जाए ताकि आम नागरिकों को नगरीय क्षेत्र में भी 150 दिन काम मिल सके। इसके लिए अपील और मांग की गई है और इसके लिए प्रयास भी किया जाएगी। वहीं भूमिहीन मजदूर योजना नगर पंचायत क्षेत्र में लागू करने के लिए लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया का आभार भी जताया। लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल और नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया एवं महिला बाल विकास मंत्री अनिल भेड़िया के आम नागरिकों के प्रति दूरगामी सोच जनहित लोकहित स्वास्थ्य हित और नगर विकास हित को दर्शाता है। इसी के परिणाम स्वरूप डौंडीलोहारा नगरी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री गौठान योजना, मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री पौनी पसारी योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स, बेरोजगारी भत्ता योजना , वृद्धा पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, निराश्रित पेंशन योजना, विधवा परित्यक्ता पेंशन योजना,भागीरथी नल जल योजना, और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित रेडी टू ईट योजना और पीडीएस खाद्य प्रणाली के माध्यम से समस्त नागरिकों को चावल वितरण के लिए लाई गई योजना व अन्य योजनाएं आम नागरिकों के मूलभूत सुविधा से जुड़ी सभी योजनाएं नगर क्षेत्र में सुचारू रूप से संचालित है। इसका लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है और नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया और कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया से अनुशंसित मुख्यमंत्री घोषणा अनुसार अधोसंरचना मद से तीन करोड़ स्वीकृति के लिए नगर पंचायत डौंडीलोहारा की ओर से आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जाहिर किए।

You cannot copy content of this page