DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवी लाल डडसेना बने ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष

बालोद। ग्राम पंचायत परसोदा के आश्रित ग्राम सोहतरा में आज दिन रविवार को ग्राम विकास समिति का गठन किया गया। जिसमें ग्राम के समस्त सभी वरिष्ठ नागरिक उपस्थित हो कर नए पदाधिकारियों को चुना गया। जिसमें ग्राम विकास समिति के संरक्षक पूरन लाल निर्मलकर, अध्यक्ष देवी लाल डडसेना, उपाध्यक्ष खेदू राम साहू, उपाध्यक्ष दिनदयाल डडसेना, सचिव रामनारायण साहू व कोषाध्यक्ष मूर्ति मनोहर चुने गए। साथ ही विकास समिति के सदस्य तामेश्वर साहू, बनवाली सिन्हा, रामचरण पटेल, चंद्रशेखर साहू, रोहित कुमार साहू तथा समाज सेवक महेश कश्यप को नियुक्त किया गया। सभी नए पधाधिकारियो को ग्रामीणों ने गुलाल लगाकर कर सम्मान किया।

You cannot copy content of this page