DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रैली निकाल पंचायत सचिवों ने विधायक को शासकीयकरण के संबंध में सौपा ज्ञापन

बालोद। पंचायत सचिव अपने एक सूत्रीय मांग शासकीयकरण के संबंध में आज 30 वा दिन भी हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन में बैठे हुए थे। लेकिन अभी तक शासन द्वारा शासकीयकरण के संबंध में किसी भी प्रकार का ठोस पहल नहीं किया हैं। प्रदेश के पूरे ब्लॉक में आज मुख्यमंत्री के नाम विधायक को ज्ञापन सौपा गया । आज जनपद पंचायत बालोद के समस्त सचिव बालोद सर्किट हाउस में जाकर संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद को शासकीयकरण के संबंध में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन तिलक साहू ब्लॉक अध्यक्ष, नरेंद्र कुमार भारद्वाज ब्लॉक सचिव एवं महेन्द्र साहू जिलाध्यक्ष के उपस्थित में दिया गया। ज्ञापन सौपने के समय राम जी साहू, , दिनेश केशरिया, देवचंद साहू,प्रेम सिन्हा, ताराचंद साहू, कोमल यादव, रामेश्वर साहू, सीमा सेन, प्रीति सिन्हा, रोहित ठाकुर, संतोष साहू, केशव, गोविंद, ताराचंद साहू, गणेश देवांगन , भुवन नेताम, रोशन यादव, विनोद सिन्हा, छबिलाल नेताम, गंगेश्वर साहू, रमेश निषाद, यीशु पिस्दा, कोमल सिन्हा, संतोषी सोनकर, पुरन जोशी, नंदकुमार गोटा नरेश यादव , नंदनी , अन्नू निषाद, गोमती, गोदावरी, जीवनबती आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page