DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद विकासखण्ड के ग्राम कोहंगाटोला और बोरी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन 28 अप्रैल तक आमंत्रित

बालोद।
जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम कोहंगाटोला और ग्राम बोरी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु 28 अप्रैल 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी बालोद नेे बताया कि इच्छुक ग्राम पंचायत, महिला स्वसहायता समूह, प्राथमिक कृषि शाख समितियां, अन्य सहकारी समितियां एवं राज्य शासन द्वारा विर्निदिष्ट उपक्रम 28 अप्रैल 2023 को शाम 05.30 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बालोद के कक्ष क्रमांक-03 में निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बालोद के कक्ष क्रमांक-03 में उपस्थित होकर प्राप्त की जा सकती है।

You cannot copy content of this page