DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संयुक्त एकलव्य आवासीय विद्यालय डौण्डी में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल को

परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारी, पे्रक्षक एवं केंद्र अध्यक्ष नियुक्त

बालोद ।
बालोद जिले में संचालित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार 23 अप्रैल को सुबह 10 से 12 बजे तक किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का आयोजन विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी स्थित संयुक्त एकलव्य आदर्श विद्यालय, शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं शैक्षणिक संस्थान समिति जिला बालोद द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्था को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु नोडल अधिकारी, पे्रक्षक एवं केंद्र अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। इसके अंतर्गत अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन सिंह को संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह एसडीएम डौण्डीलोहारा श्री मनोज मरकाम को शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डौण्डी को संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा श्री रूपेश पाण्डे को शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी के लिए पे्रक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह एसडीएम बालोद श्रीमती शीतल बंसल को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी के लिए नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बालोद श्री पीताम्बर कुमार यादव को पे्रक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी के प्राचार्य श्री अलफोश एक्का को संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी के प्राचार्य विजया दवे को शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी के प्राचार्य श्री अशोक कुमार तिवारी को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी का केंद्र अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

You cannot copy content of this page