DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवराज सिन्हा बने निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष

बालोद। छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज का महासभा व छ.ग. राज्य स्तरीय प्रांतीय चुनाव ग्राम कनेरी गुरुर मंडल बालोद में संपन्न हुआ।

जिसमें युवराज सिन्हा व उनका पूरा पैनल बहुमत सामाजिक मतदान से विजय हुए।

चुनाव में मुख्य पैनल प्रांताध्यक्ष के पद पर युवराज सिन्हा (रायपुर), प्रांतीय महामंत्री के पद पर रिखी राम सिन्हा (भिलाई), प्रांतीय कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ. बिसंभर सिंह सिन्हा (बालोद) निर्वाचित हुए। साथ ही प्रांतीय युवा मंच अध्यक्ष डागेश्वर कुमार सिन्हा (राजनांदगांव), महामंत्री तेखन सिन्हा (दुर्ग), कोषाध्यक्ष लीलेश सिन्हा (अभनपुर), महिला मंच प्रंताध्यक्ष प्रमिला सिन्हा (महासमुंद), महामंत्री त्रिवेणी सिन्हा (राजनांदगांव), कोषाध्यक्ष संजू कुमारी सिन्हा (धमतरी) विजयी हुए। चुनाव के पश्चात क्षेत्र कि विधायक संगीता सिन्हा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। युवराज सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हमारा समाज एक जागरूक समाज है, मैं और मेरा पूरा टीम समाज को एक नई दिशा देने के लिए तत्पर रहेंगे।
विजयी पाधाधिकारियों को मोहन सिन्हा (राजनांदगांव), दिनेश कुमार सिन्हा मंडलेश्वर (बालोद), रोशन सिन्हा (मंडलेश्वर) अर्जुंदा, रमेश सिन्हा मंडलेश्वर (दल्लीराजहरा), बिसरू राम सिन्हा मंडलेश्वर (देवरी), मिलन सिन्हा मंडलेश्वर (गुंडरदेही), चंदन सिन्हा (मंडलेश्वर) गुरुर, देवीलाल डडसेना, मनोहर सिन्हा, योगेंद्र कुमार गांधी, गौकरण सिन्हा, चेमन सिन्हा, देवचरण सिन्हा, सुरेंद्र सिन्हा, डा. घनश्याम सिन्हा, योगेंद्र सिन्हा, उधो राम सिन्हा, राम सिन्हा, यशवंत सिन्हा, राधे श्याम सिन्हा, चूरामन सिन्हा के साथ समस्त ग्राम प्रमुख व क्षेत्राधिकारियों ने बधाई दिया।

You cannot copy content of this page