देवरीबंगला। रविवार को जेवरतला (रोड) और मुजगहन में आयोजित मां कर्मा जयंती महोत्सव में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां मां कर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना

। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा के बताए रास्ते का अनुसरण करने से समाज का विकास सुनिश्चित है।

समाज के रूढ़िवादी आडम्बर को भी जड़ से नष्ट करने की आवश्यकता है। बेटीयों को पढ़ाने के साथ ही सुरक्षा और सम्मान देना भी हमारी ही जिम्मेदारी है।

आपस मे भाई चारा बनाकर और सदभाव से रहना ही सच्ची समरसता है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी समाज को दूसरे समाज की अच्छी परंपरा को अपनाना चाहिए। जहां भी सीखने का अवसर मिले तो समाज को सीखना चाहिए।
इस दौरान ग्राम मुजगहन में देवगुढी़ एवं कला मंच निर्माण का लोकार्पण किया गया
इस दौरान श्री किशोरी लाल साहू जी पूर्व अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद, श्री नरेंद्र कुमार हिरवानी जी अध्यक्ष तहसील साहू संघ देवरी, श्री जागृत सोनकर जी अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, जनपद सदस्य श्री राजेश साहू जी, ब्लॉक अध्यक्ष देवरी कोदूराम दिल्लीवार, श्री ललित हिरवानी, श्री यशवंत कुमार रावटे, श्री सुरेंद्र कुमार साहू, श्री संजीव चौधरी जी, श्री भूपेश नायक जी, श्री जयलाल राम साहू जी सहित समाज के परिक्षेत्र समाज के समस्त पदाधिकारी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
