DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रेंगाड़बरी में जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ

बालोद। लोहारा ब्लाक छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के परिक्षेत्र रेंगाड़बरी, मंगचुवा के युवा प्रभाग कार्यकर्ताओ के माध्यम से ग्राम रेंगाड़बरी में जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था जिसमे क्षेत्रों के विभिन्न मुद्दों के ऊपर चर्चा किया गया ।जैसे कि लोहारा से अंबागढ़ चौकी रोड़ निर्माण में प्रभावित किसानों उच्चित मुवावजा दिया जाय, क्षेत्र में बने अधूरा बांधो को पुर्ण कर सिंचाई योग्य बनाया जाय ,भीमपुरी में विवादित चेंदरी बांधा कट कट बांध का निराकरण भीमपुरी के पक्ष में किया जाय, भँवरमरा पुल को बढ़ाया जाए यह जानकारी पूर्व विधायक जनक लाल जी ठाकुर ने शासन को आगाह करते हुए जानकारी दिया। साथ ही छत्तीसगढ़ मु मोर्चा के कार्यकर्ता गेंद सिंह ठाकुर नवाब जीलानी, मांइन्स श्रमिक संघ अध्यक्ष सोम नाथ उइके ,कृष्ण यादव के साथ क्षेत्रीय आयोजक एल डी ढाले, मुरारी प्रजापति, सतीश सिंह ,लेखराम साहू,ग्राम पटेल भगवा राम,इंद्र पाल सरपंच, युवराज यादव,पुहुप साहू के तत्वाधान में कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के हजारों किसान सम्मिलित हुए।

You cannot copy content of this page