DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवरीबंगला परिक्षेत्र स्तरीय मार्रीबंगला में मनाई गई बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती, संसदीय सचिव ने कहा – बाबा साहेब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता

अर्जुन्दा। अर्जुन्दा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई।

इस दौरान संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद के द्वारा बाबा साहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का भारत के लोकतंत्र में योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। बाबा साहब अंबेडकर एक विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने देश से जाति प्रथा और समाज में कुव्यवस्था को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा नगर भ्रमण (रैली) किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद चंद्रप्रभा सुधाकर जी, अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा श्री जागृत सोनकर जी, जनपद सदस्य श्री केजू राम सोनबोईर जी, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी कोदूराम दिल्ली वार जी, श्री भूपेश नायक जी, श्रीमती दुर्गा ठाकुर जी, श्री पोषण देवांगन जी, प्रवीण लोन्हारे जी, किरण लोनहारे जी, मीना रंगारी जी सहित समाजिक जन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page