DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुंदा के विधायक कार्यालय में डॉ.बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई

अर्जुंदा। आज नगर अर्जुंदा विधायक कार्यालय में डॉ.बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाया गया।

संसदीय सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा बाबा साहेब ने कहा था कि ‘हम, सबसे पहले और अंत में भी भारतीय हैं।’ उनके लिए सदैव राष्ट्र सर्वोपरि था।

संविधान के रूप में देश को एक नई शक्ति प्रदान कर सशक्त भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाले श्रद्धेय डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कोटिश: नमन् करता हूं।
इस अवसर पर श्री संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, श्री चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, एल्डरमैन दिलीप देशलहरे , दिग्विजय ठेठवार , अनुभव शर्मा , अशोक गजेंद्र , ऋषि बांडे , चित्रांश ,टीका बांडे , रत्नेश गायकवाड सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page