DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के दुर्ग- दल्लीराजहरा खंड के भैंसबोड स्टेशन में प्लेटफार्म की ऊंचाई में वृद्धि का हुआ लोकार्पण ,इधर अंतागढ़ तक हुआ ट्रेन का विस्तार

बालोद। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के भैंसबोड रेलवे स्टेशन में स्वीकृत हुए विकास कार्यों का निरीक्षण एवं प्लेटफार्म की ऊंचाई में वृद्धि का लोकार्पण 13 अप्रैल को सांसद लोकसभा कांकेर मोहन मंडावी द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक आशीष मिश्रा सहित रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं अन्य अधिकारीगण स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे ।भैंसबोड प्लेटफॉर्म रेल लेवल स्तर से हाई लेवल स्तर का बन जाने के कारण वहाँ के वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों व अन्य यात्रियों को प्लेटफार्म से ट्रेन में चढ़ते- उतरने के समय सुविधा होगी। सांसद ने रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की । सांसद मोहन मंडावी ने भैंसबोड रेलवे स्टेशन में स्वीकृत हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया । इस दौरान पूर्व विधायक राजेंद्र राय, सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मण्डल से चलने वाली दल्लीराजहरा-केवटी-रायपुर डेमू पैसेजर स्पेशल को अंतागढ़ स्टेशन तक विस्तार

रेल यात्रियो की सुविधाओ एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा 07823/ 08816 दल्लीराझरा-केवटी-रायपुर डेमू पैसेजर स्पेशल को अंतागढ़ स्टेशन तक विस्तार एवं इस गाड़ी की समय सारणी में भी आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है ।

यह विस्तार 14 अप्रैल, 2023 से किया जाएगा ।परिवर्तित समय सारणी की जानकारी इस प्रकार है।

You cannot copy content of this page