DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- आमाडुला से निकलकर अब इस इलाके में पहुंच गया हाथियों का झुंड, पहुंचाया गन्ने के खेत को नुकसान , पढ़िए पूरी खबर इस बार आएं हैं कितने हाथी?

बालोद/ डौंडी। चारामा क्षेत्र से हाथियों का झुंड वापसी हो गया है। लेकिन इस बार हाथी दो भाग में आए हैं। कुछ हाथी अभी भी नरहरपुर इलाके की ओर घूम रहे हैं। तो अभी जो हाथी आए हैं उनकी संख्या 10 से 12 ही बताई जा रही है। रात तक इन हाथियों का दल डौंडी क्षेत्र के आमा डुला के गोटी पारा में होने की जानकारी थी। अभी ताजा लोकेशन के मुताबिक इनका दल साल्हे व दिघवाड़ी के बीच जंगलों से होकर गुजर रहा है।

एक किसान के गन्ने की खेत को भी नुकसान पहुंचाया गया है। डौंडी रेंजर पुष्पेंद्र साहू ने बताया कि कहीं पर किसी कुत्ते को रौंद कर मारने की जानकारी भी मिली है। लेकिन इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। रात से ही विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। रात में आग जलाकर गांव के बाहर निगरानी की जा रही थी। ग्रामीणों को भी अलर्ट किया गया है। चारामा क्षेत्र के अफसरों से भी संपर्क बनाए हुए हैं।

वहीं से ही जानकारी मिली कि हाथियों का एक दल नरहरपुर की ओर है। अभी जो दल बालोद जिले में वापसी हुई है उसमें 10 से 12 हाथी हैं। बाकी हाथी अभी भी चारामा नरहरपुर क्षेत्र की ओर है। यानी साफ है कि हाथी दो भाग में बंट गए हैं और अलग-अलग दिशा की ओर चल रहे हैं।

You cannot copy content of this page