DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ कलार समाज का प्रदेश स्तरीय चुनाव होगा बालोद जिले के कनेरी गांव में, अध्यक्ष पद के लिए लखनलाल सिन्हा सेवानिवृत्त रेंजर को मिल रहा जोरदार समर्थन

बालोद। 5 साल में एक बार होने वाले छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज का प्रांत अध्यक्ष का चुनाव 16 अप्रैल को होगा। इस साल कंकालीन मंदिर प्रांगण कनेरी तहसील गुरुर में उक्त चुनाव होने जा रहा है। मतदान के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित है। जहां पूरे छत्तीसगढ़ से कलार समाज के मतदाता पहुंचेंगे और अपने समाज का नेता चुनेंगे। अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। बालोद जिले में खासतौर से सेवानिवृत्त रेंजर लखनलाल सिन्हा प्रांत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं। जो चुनाव प्रचार में आगे नजर आ रहे हैं। बालोद जिले में लखनलाल सिन्हा और उनके समर्थक प्रत्याशियों को जोरदार समर्थन मिल रहा है। उनके जुझारूपन और कर्मठता के कारण समाज के लोग उन्हें वोट देने की बात कह रहे हैं। वही बालोद जिले के ग्राम सिर्राभांठा के रहने वाले समाजसेवी राजेश सिन्हा का कहना है कि समाज को संगठित करने और आगे बढ़ाने के लिए लखनलाल सिन्हा के हाथ मजबूत करने होंगे। उन्हें और उनके समर्थकों को प्रचंड मतों से सामाजिक चुनाव में जीत दिलाने की अपील राजेश सिन्हा ने की है। उन्होंने समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लखनलाल सिन्हा और उनके समर्थक प्रत्याशियों का साथ देने की अपील की है। ताकि समाज को नए विकास की राह पर ले जाया जा सके। प्रांत अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ रहे ग्राम तर्री, राजिम जिला रायपुर के रहने वाले लखनलाल सिन्हा का कहना है कि सभी का स्नेह और आशीर्वाद चाहता हूं। मैं वचन देता हूं कि समाज को उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। आप सभी के अपेक्षाओं पर ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं करूंगा। हर पल समाज के सुख दुख में हमेशा खड़ा रहूंगा। आप सभी के आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। उनका चुनाव चिन्ह उगता सूरज छाप है। जिस पर सभी सामाजिक बंधुओं से उन्होंने समर्थन देने की अपील की है।

यह प्रत्याशी भी हैं मैदान में

लखनलाल सिन्हा के समर्थन में अन्य पदों पर भी बालोद जिले से प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें कलंगपुर के रहने वाले गोविंद राम सिन्हा प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद हेतु सीढ़ी छाप पर,प्रांतीय महामंत्री पद हेतु कुंवर सिन्हा पतंग छाप पर, प्रांतीय युवा मंच महामंत्री पद हेतु देवनारायण सिन्हा बिजली के बल्ब छाप पर,
टिकेश्वर प्रसाद सिन्हा प्रांतीय युवा मंच कोषाध्यक्ष पद हेतु चश्मा छाप पर मैदान में उतरे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा ने उक्त पांचों प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि उक्त सभी पांचों प्रत्याशी समाज सेवा के क्षेत्र में काफी आगे रहते हैं। उनके जुझारू व्यक्तित्व को देखते हुए उन्होंने अपना समर्थन दिया है और समाज के अन्य लोगों से भी उन्होंने समर्थन की अपील की है।

आधार कार्ड लाना होगा अनिवार्य

चुनाव अधिकारी ने बताया इस चुनाव में समाज के ऐसे सदस्य जिसकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी वही मतदान करेंगे। इनका नाम सामाजिक नामावली सूची में अंकित होना चाहिए। उस पर समाज के किसी प्रकार का देय राशि लंबित न हो । मतदाता व उसका परिवार समाज से निलंबित न हो। चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी या फर्जी मतदान न हो इसके लिए मतदाताओं को आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है। मतदान के समय किसी प्रकार के नशा पान कर आने से उसे मतदान से वंचित किया जाएगा।

You cannot copy content of this page