DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जेहादियों का जलाया गया पुतला, हिन्दू युवक की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने किया जिले भर में विरोध प्रदर्शन, बालोद जिला बंद रहा सफल

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रदेश के निर्देश पर
विश्व हिंदू परिषद धर्माचार्य विनोद गिरी गोस्वामी जिला बालोद

विश्व हिंदू परिषद जिला सहमंत्री सतीश विश्वकर्मा बालोद, बजरंग दल जिला संयोजक उमेश कुमार सेन के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

बालोद। बेमेतरा के साजा के एक गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा एक हिंदू युवक भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या के मामले में पूरा छत्तीसगढ़ बंद रहा। इस क्रम में बालोद जिला बंद भी सफल रहा।

बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित सर्व हिंदू समाज और हिंदू धर्म सेना के सहयोग से इस बंद को सफल बनाया गया। जिन्होंने 1 दिन पहले ही व्यापारियों सहित आम लोगों से बंद की अपील की थी।

इस दौरान बालोद जिले में बजरंगी भाइयों ने जगह-जगह प्रदर्शन भी किए। खास तौर से गुंडरदेही ब्लॉक के सिकोसा में जमकर प्रदर्शन हुआ। निर्मम हत्या करने वाले जेहादियों का पुतला भी जलाया गया। सिकोसा में शराब दुकान भी बंद कराई गई।

सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किए गए थे।

खासतौर से मस्जिद और मंदिर के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। विश्व हिंदू परिषद विनोद गिरी गोस्वामी, धर्माचार्य जिला बालोद, विश्व हिंदू परिषद शाह मंत्री सतीश विश्वकर्मा बालोद जिला बजरंग दल जिला संयोजक बालोद उमेश कुमार सेन गुंडरदेही सहसंयोजक स्वप्निल शर्मा गुंडरदेही प्रखंड संयोजक पंकज साहू, सोनू भरद्वाज आदि की मुख्य भूमिका बालोद जिला बंद में रही।

संपूर्ण बालोद जिला को बंद करने का आव्हान किया गया था। 9 अप्रैल को बेमेतरा (साजा) में जिहादियों द्वारा निर्दोष हिंदू युवक भुनेश्वर साहू की नृशंस हत्या कर अनेक हिंदुओ से मारपीट की गई है, इस घटना से छत्तीसगढ़ का सम्पूर्ण समाज काफी आक्रोशित एवं उद्वेलित है, जिसके विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग द्वारा बंद का आह्वान किया गया तथा बजरंग दल और हिन्दू भाईयों द्वारा बालोद जिला सहित शराब दुकानों को बंद करवाने निकले। बजरंग दल जिला संयोजक उमेश कुमार सेन, जिला सह मंत्री सतीश विश्वकर्मा , विनोद गिरि गोस्वामी विश्व हिन्दू परिषद धर्मा अचार्य बालोद जिला ऋषभ कोसारिया, सौरभ शर्मा, मयंक योगी जिला सहसंयोजक स्वप्निल शर्मा, प्रखंड संयोजक पंकज साहू के नेतृत्व में गुंडरदेही ब्लॉक बंद सफलता पूर्वक रहा। धमतरी चौक में चक्का जाम भी किया गया। पुलिस के साथ झड़प भी हुई एवं जेहादियो का पुतला भी जलाया गया। गुंडरदेही व सिकोसा में शराब दुकाने भी बंद करवाई गयी एवं सभी बजरंगियों की उपस्थिति मे सारे दुकानों को निगरानी में रखा गया। जिसमे मुख्य रूप से सहसंयोजक जितेंद्र साहू ग्राम संयोजक बिरेंद्र साहू, वेदव्याश कतलम, राज आर्यन,धनंजय साहू,कुलेश्वर पवार, हेमचंद, योगेश्वर, आयुष महोबिया, चिरंजीव साहू, अमन,गोल्डि, नंद किशोर, कमलेश्वर,दीपक,लक्की एवं सभी बजरंगी भाईयो का पूरा सहयोग रहा। बजरंग दल बालोद जिला संयोजक उमेश कुमार सेन ने शासन-प्रशासन आबकारी विभाग बालोद गुरुर सिकोसा गुंडरदेही सभी शराब दुकान बंद करने के लिए और बालोद जिले के सभी छोटे बड़े व्यापारि भाईयो बालोद व्यापारी संघ चेंबर ऑफ कॉमर्स होटल व्यापारी संघ किराना व्यापारी संघ सैलून संघ और सभी मुस्लिम व्यापारी भाइयों का सहयोग के लिए धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page