DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“कलर अटैक” 80 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकारी के छिपे कलाकार आए सामने, देखिए परिणाम,,,,

बालोद। बालोद नगर पालिका अध्यक्ष एवं बालोद ज़िला समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब विकास चोपड़ा एवं कैमलिन के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका परिसर स्थित सी मार्ट में 8 और 9 अप्रैल को पेंटिंग प्रतियोगिता “कलर अटैक” का आयोजन किया गया.

तीन आयु वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के 80 बच्चों ने भाग लिया।

जिसमें अंडर 10 वर्ष में प्रथम स्थान मुकुंद पनपालिया, द्वितीय निशा टावरी, तृतीय धनंजय रहे। 11-16 वर्ष की श्रेणी में प्रथम – पूर्वी यादव, द्वितीय-चारु विश्वकर्मा, तृतीय-दीक्षा पटेल रही।

इसी प्रकार ओपन श्रेणी में प्रथम मितनशी जैन, द्वितीय-चिरंजीवी सोनी, तृतीय-रश्मि साहू रही। प्रतियोगिता के निर्णायक पावस पटेल और श्रीमती राधा शर्मा थी। पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रूप में पधारी जिला पंचायत सीईओ डॉ रेणुका श्रीवास्तव, पार्षदगण धनेश्वरी ठाकुर, ज्योति शर्मा, सरोजनी साहू ने जमकर बच्चों की कला की तारीफ़ की। श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में बहुत से बच्चे है पर जिनमें कला हैं वे आगे आ कर इसमें हिस्सा लेने का साहस किया। इसलिए आप सब विजेता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सी मार्ट बालोद की संचालक हिमांशी दिल्लिवार एवं ज्योति शक्ति स्वसहयता समूह, लाइव्लीहुड कॉलेज की सहायक परियोजना अधिकारी यामिनी ठाकुर, महात्मा गांधी नैशनल फ़ेलो मेन्षा पूरी गोस्वामी, राजीव युवा मितान के अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू और सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन जयकांत पटेल ने किया।

You cannot copy content of this page