DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मिडिल स्कूल बुढ़ानछापर के बच्चो का प्रयास प्रवेश परीक्षा मे चयन

राजनांदगांव । जिले के सुदूर वनांचल के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुढ़ानछापर, विकासखंड डोंगरगढ़ के बच्चों ने प्रयास आवासीय विद्यालय हेतु आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की है।

शाला के विद्यार्थी रामकृपाल पिता सोनऊराम एवं कुमारी चाँदनी पिता सुंदरुराम का चयन प्रयास विद्यालय के लिए हुआ है, साथ ही 2 छात्राओं का नाम भी प्रतीक्षासूची मे सम्मिलित है।

गतवर्ष भी संस्था के 3 छात्रों का चयन प्रयास विद्यालय एवं 2 विद्यार्थियों का चयन एकलव्य आवासीय विद्यालय हेतु हुआ था।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी एफआर कोसरिया, बोरतलाव संकुल समन्वयक जितेन्द्र पाल के साथ ही संस्था के प्रभारी पाठक खेमलाल निषाद, शिक्षक ज्योतिन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार जैन ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिक्षा की कसौटी पर खुद को साबित करता पूर्व माध्यमिक शाला बुढ़ानछापर के चार विद्यार्थियो का चयन इसी वर्ष राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा हेतु भी हुआ था।

बच्चों के लगातार शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन से ग्राम के पालकों मे हर्ष व्याप्त है। शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामअवतार सिन्हा तथा ग्राम के सरपंच उदय राम नेताम ने माध्यमिक शाला परिवार और चयनित बच्चों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page