DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

साहू समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन 13 दिसंबर को, एक मंच पर दिखेगा पूरा समाज

बालोद – प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू समाज द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 13 दिसंबर दिन रविवार को महादेव भवन गंजपारा में आयोजित किया गया है. जहां पर समाज के सभी नागरिक एक मंच पर नजर आएंगे. साहू समाज की इस पहल से आम परिवार जिन्हें वर एवं वधू ढूंढने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और समय और धन दोनों खर्च होते हैं. इससे निजात दिलाने समाज द्वारा यह अभिनव पहल प्रत्येक वर्ष किया जाता है।

जिला साहू समाज के अध्यक्ष किशोरी लाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार भी समाज के युवक और युवतियों को हम परिचय के लिए एक मंच देने जा रहे हैं. इससे कई परिवारों को लाभ होता है और यह आयोजन प्रत्येक वर्ष के साथ ही सफल होता जा रहा है. परिवार का समय और धन दोनों बचता है और इसी बहाने समाज की नागरिक एक मंच पर एकत्र होते हैं और समाज के कई गंभीर विषयों पर भी चर्चा होती है. उन्होंने समाज के नागरिकों से अपील किया कि जिन लोगों द्वारा पंजीयन नहीं कराया गया है. वह भी यहां शामिल हो सकते हैं और अपना परिचय दे सकते हैं।

ये होंगे अतिथि

उक्त युवक युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी शामिल होंगे. वही अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष किशोरी लाल साहू जी करेंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रतिनिधि पवन साहू प्रदेश महामंत्री टहल साहू पूर्व विधायक प्रीतम साहू पूर्व विधायक कुमारी बाई साहू पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू पूर्व विधायक घना राम साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड दीपक ताराचंद साहू प्रदेश उपाध्यक्ष साहू समाज हलधर साहू शामिल होंगे. उक्त जानकारी अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ से संयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के.आर. साहू प्रभारी प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय माहूद बी ,रघुनंदन गंगबोईरशिक्षक एवं युवा प्रकोष्ठ से दानवीर साहू ने दी।

You cannot copy content of this page