बड़ी खबर: साजा में हुई हत्या के विरोध में सोमवार को छग बंद, बालोद में भी मिला विभिन्न संगठनों का समर्थन



बालोद। बेमेतरा जिला के साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर गांव में कल जेहादी मानसिकता के लोगो ने एक हिंदू युवक ( भुनेश्वर साहू )की निर्मम हत्या कर दी। जिसके विरोध में हिंदू धर्म समाज काफी आक्रोशित है।छत्तीसगढ़ के अंदर कुछ समय से लगातार हिंदुओं के ऊपर जिहादी मानसिकता के लोगों के द्वारा सीधा हमला व हथियारों से लैस होकर निर्मम हत्या करने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के अंदर चाहे कवर्धा की घटना हो या वर्तमान में कल घटित साजा क्षेत्र की घटना हो।लगातार हिंदू धर्म के लोगो को निशाना बनाया जा रहा है। निर्दोष हिंदू धर्म समाज के ऊपर हमला किया जा रहा है। जिसे कतई सही नहीं कहा जा सकता है। इस हत्या के विरोध में सोमवार को पूरे छत्तीसगढ़ में सर्व हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद वा बजरंग दल वा अन्य अनुसांगिक संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। बजरंग दल के जिला संयोजक उमेश सेन ने समस्त व्यापारी वर्ग से आग्रह है कि कल इस हत्या के विरोध में अपनी-अपनी दुकानें सुबह से शाम तक बंद कर इस निर्मम हत्या की निंदा करें व ऐसे धर्मविरोधी,समाज विरोधी कार्यों का कड़ा विरोध करे। सभी से अपेक्षा की गई कि आप सब कल बंद को अपना समर्थन देंगे।

सोमवार को रहेगा बालोद जिला बंद

9 अप्रैल रात 12 बजे से 10 अप्रैल की रात 12 बजे तक बालोद बंद का आह्वान किया गया है।सर्व हिंदू समाज,विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल बालोद जिला ने बंद की अपील की है।

इन संगठनों ने दिया समर्थन

अपील के बाद विभिन्न संगठन की बैठक हुई।समस्त होटल संघ, व्यापारी संघ, सैलून संघ, हिंदू धर्म सेना, चेंबर ऑफ कॉमर्स व सभी हिंदू संगठन और बालोद शहर के सभी व्यापारी ने इस बंद को समर्थन दिया है।

पुरूर में भी रहेगा बंद, व्यापारी हुए एकजुट

एकता व्यवसायी संघ पुरूर के सभी व्यवसायी भी बंद रखेंगे। बेमेतरा जिला में घटित घटना के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया है। जिसमे एकता व्यवसायी संघ पुरूर से भी पुरूर बंद के लिए निवेदन किया गया है। जिसमे एकता व्यवसायी संघ पुरूर का कार्यकारिणी बैठक में सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी व्यवसायी अपना प्रतिष्ठान बंद रख कर समर्थन देने का निर्णय लिया गया है।

You cannot copy content of this page