DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नौकरी लगाने के नाम पर 209 लोगो से 50 लाख की ठगी, शहर में घूम रहा ठग, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही, थाने पहुंचे पीड़ित ग्रामीण

बालोद/डौंडी। दल्ली राजहरा के पुराना बाजार में रहने वाले सतीश उपाध्याय के द्वारा 209 लोगों से 50 लाख का नौकरी लगाने के नाम पर ठगी किया है।
लोजपा जिलाध्यक्ष विजय साहू ने बताया कि सतीश उपाध्याय द्वारा बालोद जिला के अलग अलग गांव से भोले भाले ग्रामीणों को भिलाई स्टील प्लांट में परमानेंट कार्य दिलाने का झांसा देकर 209 लोगो से 50 लाख रुपए की ठगी किया है। जिसकी शिकायत 07/9/22 को जिला पुलिस अधीक्षक बालोद के समक्ष शिकायत किया गया था।

जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है,पीड़ितो ने बताया कि थाना डौंडी में शिकायत दर्ज करवाने के कई माह बीत जाने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे नाराज होकर पीड़ितों ने पुनः शिकायत कर कारवाही की मांग किए है अगर 7 दिवस के भीतर कोई उचित कार्रवाई नही किया जाता है तो जिला पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बालोद का घेराव करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

You cannot copy content of this page