DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खास रहा कुरदी में हनुमान जयंती, 120 साल पुराने मंदिर में जुटी आस्था की भीड़, विधायक ने मंदिर विकास के लिए की दो लाख रुपए देने की घोषणा

बालोद। हनुमानजी जन्मोत्सव के शुभ अवसर में कुरदी के सरपंच संजय कुमार साहू एवम जय बजरंग युवा समिति एवम समस्त ग्राम वासियो के तत्वाधान में ग्राम कुरदी के 120 वर्ष से अधिक पुराना मंदिर का नवनिर्माण कर हनुमानजी को नए स्थान पर पुनर्स्थापित किया गया। साथ ही राम दरबार , राधाकृष्ण, और नर्मदेश्वर शिवलिंग का आनवास एवं फलावास कराकर पूरे विधि विधान से स्थापना किया गया।

सुबह 10बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई । गांव के युवायों द्वारा पेयजल और शरबत वितरण व्यवस्था किया गया था। पूजा अर्चना कर 56 भोग के साथ मूर्ति स्थापित किया गया।


स्थापना पश्चात समस्त ग्रामवासी के लिए महाप्रसाद के रूप में भोजन भंडारा परोसा गया। इस आयोजन के दौरान विधायक कुंवर निषाद का भी आगमन हुआ। जिन्होंने मंदिर विकास केलिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की।विधायक जी अपने बाइक रैली को ग्राम कुरदी के उक्त हनुमानजी के दर्शन के लिए रैली को मंदिर के पास से गुजारते हुए दर्शन के लिए रुके थे। मंदिर विकास के लिए घोषणा करने पर सरपंच सहित ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।

You cannot copy content of this page