DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

8 अप्रैल को स्कूल शिक्षा मंत्री रहेंगे बालोद दौरे पर, गुरुर ब्लॉक के इस स्कूल में होगा आगमन

गुरुर। डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सहकारिता विभाग छ.ग. शासन का दौरा 8 अप्रैल को बालोद जिले में हैं। जारी प्रोटोकॉल अनुसार वे दोपहर 1.30 बजे
रायपुर से प्रस्थान कर कार द्वारा 2.45 बजे ग्राम चिटौद वि.ख. गुरूर जिला बालोद पहुंचेंगे। जहां “शास. प्रा. विद्यालय चिटौद के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे।
यहां भारत सरकार पुरातत्व विभाग द्वारा विद्यालय को धरोहर सम्मान मिला है।गांव के फौजी एवं अन्य सेवारत शासकीय कर्मचारियों सहित 25 परिवारों का सम्मान होगा। विद्यालय के शिक्षक द्वारा निजी राशि से निर्मित पुस्ताकलय का लोकार्पण होगा।

You cannot copy content of this page