DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी मनाएगी स्थापना दिवस, मोदी का सुनेंगे भाषण

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। बालोद जिले के सभी 9 मंडलों के 811 बुथो पर प्रातः 9:00 बजे पार्टी ध्वज फहराकर स्थापना दिवस मनाई जाएगी। 9:30 बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भाजपा स्थापना दिवस को लेकर संगठन की विकास यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसे प्रत्येक बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता द्वारा सुना जाएगा। भाजपा स्थापना दिवस को लेकर जिले भर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। विशेष रुप से जिला एवं मंडल मुख्यालय तथा विभिन्न स्थलों में पार्टी के लिए समर्पित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का संगठन द्वारा सम्मान समारोह किया जाएगा। जिला भाजपा कार्यालय बालोद में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार पार्टी का ध्वजारोहण प्रात 9:00 बजे करेंगे। मोदी जी के उद्बोधन के पश्चात 10:30 बजे कुर्मी भवन बालोद में विचार गोष्ठी के साथ पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं का सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है ।जिसमें विभिन्न वरिष्ठ नेता गन, पदाधिकारी, पूर्व विधायक एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे।

You cannot copy content of this page