DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पंचायत सचिवों को 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने का नोटिस, इधर आदेश की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन

बालोद। जिले के सभी ब्लॉक में जारी पंचायत सचिवों की हड़ताल से पंचायती कामकाज प्रभावित है। जिसके चलते अब शासन प्रशासन भी सख्त हो रहा है और सभी सचिवों को काम पर लौटने के लिए आदेश जारी किया गया है। उन्हें कहा गया कि 24 घंटे के भीतर काम पर लौटे। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश को ठेंगा दिखाते हुए धरना प्रदर्शन स्थल पर सचिव संघ ने आदेश की प्रतियां जलाकर नारेबाजी के साथ विरोध जताया और अपनी मांग पर अडिग रहने की बात कही। जारी आदेश में कहा गया है कि
24 घण्टे के भीतर हड़ताल समाप्त कर अपने कार्य पर उपस्थित होवे। छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आव्हान पर आपके द्वारा दिनांक 15 मार्च.2023 को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से ग्राम पंचायतों का प्रभावित हो रहा है। हड़ताल की वजह से ग्राम पंचायतों द्वारा दी जाने वाली अनिवार्य सेवाओं तथा हितग्राहीमूलक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है. संदर्भित पत्र द्वारा जारी निर्देशानुसार आप 24 घण्टे के भीतर हड़ताल समाप्त कर अपने कार्य पर उपस्थित होना सुनिश्चित करे अन्यथा आपके विरूद्ध छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं विकास विभाग, मंत्रालय का पत्र क्र० / 3640 (ए) / प्राविधि/ 22/2008, विनायक 29.08.200 ग्राम पंचायतों की सेवा शर्त हेतु जारी मार्गदर्शिका के कडिका 13 में उल्लेखित प्रावधान एवं छग पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम, 1999 के कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेंगी। जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

You cannot copy content of this page