बालोद। मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम मुढिया निवासी दशरथ लाल देशमुख और उनका बेटा हेमराज देशमुख द्वारा अपने मकान में अवैध रूप अधिक मात्रा में शराब रखकर बिकी करने हेतु रखा है। मुखबीर सूचना पर पुलिस द्वारा दबिश दिया गया। घटना स्थल ग्राम मुढिया आरोपी दशरथ लाल देशमुख एवं हेमराज देशमुख के मकान का घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया तो आरोपी दशरथ लाल देशमुख पिता स्व. सुखडू राम देशमुख उम्र 48 वर्ष एवं हेमराज देशमुख पिता दशरथ लाल देशमुख उम्र 22 वर्ष निवासी मुढिया थाना सुरेगांव जिला बालोद के द्वारा अपने कब्जे में एक कमरा में एक काला रंग के चैन वाले बैग में रखा हुआ 55 पौवा देशी प्लेन शराब जिसके प्रत्येक पौव्वा में 180 एम0एल0 शराब भरा हुआ सीलबंद कुल 09.900 बल्क लीटर कुल किमती 4400 रूपये, शराब बिक्री का रमक 220 रूपये एवं अपराध में प्रयुक्त एक रियल मी 9 आई कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल फोन को आरोपियो के पेश करने पर समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त किया गया है। आरोपियो के विरूद्ध धारा 34 (2), 59 ( क ) छ0ग0 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।
अवैध रूप से शराब बेचने घर पर छुपा कर रखे थे 55 पौव्वा, सुरेगांव पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, पिता- पुत्र को जेल
