DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के सी मार्ट में होगी 8 एवं 9 अप्रैल को पेंटिंग प्रतियोगिता

बालोद। बालोद में नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ज़िला समन्वय राजीव युवा मितान क्लब द्वारा नगर पालिका परिसर में स्थापित C-Mart में 8 अप्रैल एवं 9 अप्रैल को पेंटिंग प्रतियोगिता ” कलर अटैक” का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन रंगो की जानी मानी कंपनी कैमलिन की सहभागिता के साथ किया जा रहा है। नपा अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने अपील की है कि सभी बालोद वासी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सादर आमंत्रित हैं। इस जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पंजीयन 5 एवम 6 अप्रैल 2023 को प्रातः 11 बजे से रात 8 बजे तक cmart में कराया जा सकता है।
अतः सभी उम्र के व्यक्ति इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले कर अपने हुनर का प्रदर्शन करें। बलोद नगरीय के प्रतिभागी व नगरी क्षेत्र के किसी भी विद्यालय महाविद्यालय मे अध्ययनरत छात्र छात्राएं इसमें भाग ले सकेंगे।

You cannot copy content of this page