DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद युवा कांग्रेस, मोदी के नाम पोस्ट कार्ड भेजकर पूछ रही तीन सवाल

बालोद। भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के आदेशानुसार बालोद जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने प्रेस वार्ता ली। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की एवं जय सत्याग्रह आंदोलन के तहत पोस्टकार्ड अभियान के जरिये तीन सवाल नरेन्द्र मोदी जी से पूछे। जिसे पुरे बालोद जिले के युवाओ के बीच जारी किया गया। लगभग 5000 से अधिक बालोद जिले से पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं। अभियान मे 3 सवाल लिख कर नरेन्द्र मोदी को भेजा जाएगा । इस दौरान जिला युवा कांग्रेस से बालोद विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू , जिला महामंत्री अंचल साहू
जिला युवा कांग्रेस आदित्य दुबे,दिनेश्वर साहू, देवेंद्र साहू, फैज बक्श, मोहनीश पारकर, सभी युवा कांग्रेस के साथी शामिल थे।

क्या है वे तीन सवाल

पोस्ट कार्ड में लिखा है

प्रिय प्रधानमंत्री मोदी, चूँकि हमारे निर्वाचित प्रतिनिधि संसद में ये प्रश्न नहीं पूछ सकते हैं, हम आपसे सीधे ये पूछ रहे हैं:

अडानी ने अब तक बीजेपी को कितने करोड़ का फंड दिया है?

आपके आधिकारिक विदेशी दौरों के बाद अडानी को कितने ठेके मिले?

• कृपया हमें भी वह सूत्र बताएं जिसकी बदौलत आपका प्रिय मित्र दुनिया में 609वें स्थान से 8 वर्षों में दूसरा सबसे धनी व्यक्ति बना?

उस सांसद की ओर से, जो अब सांसद नहीं है। लेकिन एक मतदाता जो अभी भी है।

You cannot copy content of this page