DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद के विवेक सोनवानी बने हिंदसेना में छत्तीसगढ़ युवा ब्रिगेड के प्रदेश महामंत्री

बालोद। बालोद के रहने वाले विवेक सोनवानी को हिंद सेना द्वारा छत्तीसगढ़ युवा ब्रिगेड प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी की अनुशंसा पर की गई है। बता दे कि हिंद सेना देश के प्रति समर्पित भावना एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को चयनित कर उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्त करती है। इस क्रम में विवेक सोनवानी की भी नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति पर पूरे प्रदेश में बधाई का सिलसिला लगा हुआ है। ज्ञात हो कि पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी के कार्य को देखकर युवा वर्ग भी अब हिंदसेना से जुड़ने लगे हैं और समाज सेवा में आगे बढ़ रहे हैं। हिंद्सेना लगातार छत्तीसगढ़ में खासतौर से युवा संगठन में विस्तार कर रही है। संगठन के कार्य को देखकर सभी वर्ग के युवा साथी संगठन में अपना सामाजिक कार्य करने के लिए उत्साह के साथ जुड़ने लगे हैं। इस कड़ी में विवेकी सोनवानी के प्रदेश महामंत्री के तौर पर नियुक्ति से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

You cannot copy content of this page