DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

करहीभदर बालोद थाना क्षेत्र में चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान, 30 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 9,900 रू. वसूला गया जुर्माना

एलईडी लाईट लगाकर एवं शराब सेवन कर वाहन चालाने के विरूद्व चलाया गया अभियान

संयमित गति से वाहन चलाने बालोद पुलिस की अपील

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देषन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीष राठौर के मार्गदर्षन में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में करहीभदर बालोद थाना क्षेत्र में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है।

दिनांक 02.04.2023 को कुल 30 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 9,900 रू. समन शुल्क वसूल किया गया

बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे एलईडी लाइट एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

You cannot copy content of this page