DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 39 जोड़े बंधे प्रणय सूत्र में मंत्री अनिला भेंडिया ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उज्ज्वल

बालोद।
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने शुक्रवार को कल गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम कचांदुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामुहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा मौजूद थी। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत में छत्तीसगढ़ महतारी और मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित की गई। इस दौरान मंत्री भेंडिया ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 39 नवविवाहित जोड़ों को उपहार व आशीर्वाद देकर नवदाम्पत्य जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मंत्री भेंडिया ने अपने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य में कन्याओं के विवाह को बेहतर ढंग से सम्पादित करने यह योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना के तहत प्रावधानित राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया गया। जिसे आगामी वित्तीय वर्ष में 50 हजार रुपये किये जाने का निर्णय भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लिया है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से अब गरीब माता पिता की चिंता कम हुई है, साथ ही उन्हें अतिरिक्त खर्च से निजात भी मिला है। कार्यक्रम को संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा ने भी सम्बोधित करते हुए नवविवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर, जनपद पंचायत गुंडरदेही की अध्यक्ष, एसडीएम रश्मि वर्मा सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में वर-वधु के परिजन व ग्रामीण मौजूद थे।

You cannot copy content of this page