DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुरदी में हनुमानजी के 120 साल से भी पुराने मंदिर का नवनिर्माण कर सरपंच सहित ग्रामीण कर रहें संरक्षण, खास होगी हनुमान जयंती

देवनारायण साहू, बालोद। ग्राम कुरदी में इस बार खासतौर से हनुमान जयंती मनाई जाएगी। वजह है यहां का 120 साल पुराना मंदिर। जिसका नवनिर्माण करवा कर रंग रोगन के साथ नए सिरे से यहां धार्मिक आस्था को जीवंत किया जा रहा है। सरपंच संजय साहू के नेतृत्व में जय बजरंग युवा समिति एवं ग्रामीणों के द्वारा यहां हनुमान जयंती मनाई जाएगी। 6 अप्रैल गुरुवार को उक्त आयोजन होगा। जिसकी तैयारी चल रही है। मंदिर के नव निर्माण के साथ हनुमान जयंती का आयोजन किया जा रहा है। हनुमान जी की पुनर्स्थापना का कार्यक्रम भी रखा गया है। सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकलेगी। पूजा अर्चना और पुनर्स्थापना होगी। इसके अलावा राम दरबार, राधा कृष्णा, शिवलिंग स्थापना भी होगा। महा प्रसादी भंडारा का आयोजन भी किया गया है।

चुनाव के समय इस मंदिर के संरक्षण का लिया था संकल्प

सरपंच संजय साहू ने बताया कि जब पंचायत चुनाव हो रहा था उन्होंने चुनाव के समय इस मंदिर के संरक्षण का संकल्प लिया था और वे अपने इस कार्यकाल में अपना यह काम पूरा करने जा रहे हैं। जन सहयोग और ग्रामीणों की मदद से उक्त निर्माण पूरा हो रहा है। हनुमान जी का ये मंदिर 120 साल से भी अधिक पुराना होने की बात बुजुर्गों द्वारा की जाती है। किसी को वास्तविक तिथि मालूम नहीं है।

You cannot copy content of this page