DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Big News- डौंडी लोहारा के पूर्व विधायक राजघराने के लाल महेंद्र सिंह टेकाम नहीं रहे, पढ़िए उन्हें क्या हुआ था, लोहारा में शोक

बालोद/डौंडी लोहारा। डौंडी लोहारा के राजा माने जाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक लाल महेंद्र सिंह टेकाम, उम्र 53 वर्ष की बीती रात को मौत हो गई। उनकी मौत रायपुर के एक अस्पताल में होने की जानकारी मिली है। इसके पहले उनका इलाज देवादा राजनांदगांव अस्पताल में भी चल रहा था। इस मौत की खबर से डौंडी लोहारा में शोक की लहर है। तो वही भाजपाइयों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि वह पूर्व में विधायक रह चुके थे।

उनकी पत्नी नीलिमा भी विधायक रह चुकी है। वे राजघराने से थे। पिछले साल दशहरा के पहले ही उनके एक बेटे की मौत हो गई थी। बेटे के निधन के बाद से उनकी भी तबीयत बिगड़ने लगी थी। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था और अब इस दुनिया में नहीं रहे।


You cannot copy content of this page