DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जय श्री राम की रही बालोद नगर में गूंज, रामनवमी के एक दिन पहले ही जमा भगवा रंग, निकली बालोद में भगवा बाइक रैली

बालोद। 29 मार्च बुधवार की शाम को बालोद में भगवा बाइक रैली निकाली गई। उक्त आयोजन बजरंग दल के द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में किया गया। श्री राम नवमी के एक दिन पहले ही इस भव्य शोभायात्रा से शहर में भगवा रंग जम गया। लोग भगवा कपड़े पहने ,गमछा लगाए इस रैली में शामिल हुए। जय श्री राम के भक्ति गीतों पर युवा जमकर थिरके।

शीतला माता मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। जिसने शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। बजरंग दल के जिला संयोजक उमेश कुमार सेन ने बताया भगवा रैली में नगर के सभी बजरंगी सनातनी हिंदू भाई शामिल हुए और आयोजन सफल रहा।

You cannot copy content of this page