DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत 01 अप्रैल से शुरू, बेरोजगारी भत्ता डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन में करना होगा ऑनलाईन आवेदन, पढ़िए पूरी जानकारी

बालोद। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना 01 अप्रैल 2023 से ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल प्रारंभ किया जा रहा है। आवेदकों के द्वारा रोजगार विभाग के पोर्टल बेरोजगारी भत्ता डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन में ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता हेतु आवेदन केवल ऑनलाईन ही स्वीकार किये जायेंगे। आवेदन किये जाने वाले आवेदक की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष, आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण हो तथा छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 12वीं अथवा उससे अधिक योग्यता का न्यूनतम दो वर्ष पुराना पंजीयन होना अनिवार्य है। आवेदक द्वारा बेरोजगारी भत्ता हेतु आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं शर्तो की अधिक जानकारी बेरोजगारी भत्ता डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन में प्राप्त की जा सकती है।

पात्रता की शर्तें

छत्तीसगढ़ का मूल निवासी
01 अप्रैल को आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष
12वीं परीक्षा उत्तीर्ण हो
01 अप्रैल को 2 वर्ष पुराना रोजगार पंजीयन
वार्षिक आय रूपये 2,50,000/- से अधिक न हो

अपात्रता की शर्तें

एक परिवार से एक ही सदस्य
पूर्व और वर्तमान मंत्रीं, विधानसभा सदस्य, महापौर, नगरीय निकाय, जिला पंचायत अध्यक्ष के परिवार
शासकीय कर्मचारियों के परिवार के सदस्य (चतुर्थ श्रेणी या ग्रुप-डी के कर्मचारियों को छोड़कर)
10,000 रूपये मासिक या उससे अधिक के पेंशन भोगी के परिवार
आयकर दाता परिवार
इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, चार्टड एकाउंटेंट आदि पेशेवर के परिवार

आवेदन की प्रक्रिया ये है

केवल ऑनलाईन आवेदन
रोजगार कार्यालय के पंजीयन क्रमांक खोज
मोबाइल नंबर एवं ई-मेल अनिवार्य
आधार अनिवार्य
बैंक खाता जानकारी डी.बी.टी. के लिये
कौशल प्रशिक्षण हेतु चॉयस

दस्तावेज जो अपलोड करने पड़ेंगे

रोजगार पंजीयन कार्ड
10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
मूल निवासी प्रमाण पत्र
फोटो

You cannot copy content of this page